१० मार्च २०२२
Home
Unlabelled
आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर राजसमंद में मनाया गया जमकर जश्न।
आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर राजसमंद में मनाया गया जमकर जश्न।
राजसमंद। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विपक्षी दलों को चारो खाने चित कर दिया है. जिसकी खुशी में अब सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यो में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. जिसके तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत का कांकरोली मेन चौपाटी पर भी जमकर जश्न मनाया व मिठाई बाँटी गई । जिलाध्यक्ष दिनेश सनाढ्य ने कहा कि पंजाब की जीत को राजस्थान मे दोहराया जायेगा इसके लिए पार्टी, कार्यकर्ता व आम जनता आगे आये । पंजाब की जनता ने दिल्ली माँडल को स्वीकार किया व अपनी सहमति वोट देकर दी ।
उदयपुर संभाग यूथ अध्यक्ष पप्पू लाल कीर ने कहा है कि पंजाब की यह जीत देश में आने वाले बदलाव का संकेत है। जनता ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’की ईमानदार राजनीति को चुना है। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विकल्प बन कर उभरी है।
भीलवाड़ा यूथ जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह मेहता ने कहा है कि पंजाब में आप की जीत काम की राजनीति की जीत हुई। अच्छे स्कूल अच्छे अस्पताल की जीत हे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र सनाढ्य ,महा सचिव अमित वर्मा, उदयपुर संभाग यूथ अध्यक्ष पप्पू लाल कीर, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट भरत पालीवाल राजसमंद मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल, भीलवाड़ा यूथ जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह मेहता, राजसमंद विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह भाटी, महिला उपाध्यक्ष धनश्री आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरबात
भारत सरकारने फेब्रुवारी 2021 पासून अधिसूचित केलेल्या नव्या माहिती तंत्रज्ञान (मध्यस्थ मार्गदर्शक सूचना आणि डिजिटल माध्यमांसाठीची आचार संहिता) नियम 2021 अंतर्गत असलेल्या डिजिटल माध्यमांसाठीच्या आचार संहितेचे आम्ही पालन करतो. तरीही एखाद्या बातमीविषयी आपली तक्रार असल्यास आमच्या वेब माध्यमचे तक्रार निवारण अधिकारी आणि स्वनियमन संस्थेकडे विहित नमुन्यात अर्ज करू शकता. आपल्या तक्रारीचे निराकरण केले जाईल.
- प्रकाशक
ईमेल [email protected]
[email protected]
